संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील के एक लेखपाल का पैसे के लेनदेन का मोबाइल की रिकॉर्डिंग वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है।
इसमें एक व्यक्ति ने लेखपाल से फोन कर कहा कि 35 हजार दिया गया है, काम कब होगा। इस पर लेखपाल कह रहे हैं कि 23 हजार काम कराने में खर्चा होगा। बाकी मुझे भी कुछ चाहिए। हालांकि इस वायरल रिकॉर्डिंग की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
वायरल आडियो रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति एक लेखपाल को फोन कर कह रहा है, कि आप के 35 हजार पहुंच गए हैं। 50 हजार में मामला डील हुई है। लेखपाल ने कहा कि 35 मिला है। इसमें 23 हजार लेनी देनी खर्च हो गई। इसमें मुझे कुछ चाहिए। बाकी तुमको लेना है जिनका काम है उनसे लीजिए। उसके बाद फोन करने वाला व्यक्ति ने कहा कि 45 उसने भेज दिया है। बाकी पांच हजार उसने कहा कि काम हो जाएगा। उसके बाद दिल्ली से लौट कर आऊंगा तब दूंगा।
यह मामला एक जमीन का है, जिसमें आपत्ति लगी है। यह मामला पूरा एक दलाल के माध्यम से हुआ है। मामले में पैसे को लेकर आपत्ति का काम कराने वाले व्यक्ति की नाम दर्ज करने की बातचीत है। किसी ने बातचीत के दौरान रिकाॅर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि लेखपाल से पैसे के लेनदेन की एक व्यक्ति से बातचीत की रिकॉर्डिंग संज्ञान में आई है। मामले की जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।ं