बिस्कोहर। नगर पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को मत्स्य पालन के लिए नगर पंचायत के 22 में से नौ तालाबों की नीलामी हुई।
तालाबों में आवंटन लेने के लिए आवेदकों ने एक दूसरे से बढ़ कर बोली लगाई।
सर्वाधिक बोली नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड में स्थित गाटा संख्या-394 के लिए लगाई गई। इसकी सर्वोच्च एक लाख 57 हजार की बोली आवेदक छोटकन कश्यप ने लगाई।
दूसरी ओर नगर पंचायत के भगत सिंह नगर वार्ड में स्थित गाटा संख्या-86 के लिए सबसे कम 51 हजार रुपये की बोली आवेदक अवधेश के माध्यम से लगाई गई। नीलामी के दौरान नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र कुमार पांडेय, चेयरमैन अजय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, सभासद विद्या सागर गुप्ता, शाहिद अजीज, सदानंद शुक्ला, डाॅ. राजमणि दुबे, सत्य नारायन मौजूद रहे।ए