फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अली असगर की याद मे अकीदतमंदों ने किया नौहा-मातम

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित अलीअसगर अलैहिस्सलाम के रौजे पर नौहां-मातम करते अकीदतमंद। संव
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर स्थित हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम के रौजे पर बुधवार की रात यौमे असगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मरसिया मजलिस आयोजित की गई तथा देर रात तक अकीदतमंदों ने नौहा-मातम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में मर्सिया शाहिद आलम और उनके सहयोगी ने पढ़ा। इसके बाद मजलिस को जाकिर अजीम हैदर रिजवी ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्लाम के छह माह के मासूम बेटे अली असगर अलैहिस्सलाम की शहादत का वाकया बयान किया। अली असगर की शहादत का जिक्र सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद हाय अली असगर कहकर रो पडे़।
विज्ञापन

मजलिस के बाद नौहा-मातम हुआ। इसमें नायाब हैदर, हसन जमाल, रजा हल्लौरी, कामयाब बबलू, शिजान , आबिद आदि ने नौहख्वानी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें