फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ ने बछिया पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 74, 75
विज्ञापन

गांव में पहुंचा तेंदुआ, पशुओं को किया घायल
- बसंतपुर गांव के लोगों ने रातभर जागकर की परिवार व मवेशियों की रखवाली
- डीएफओ बोले, तेंदुए के पैर के निशान जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। इटवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार रात एक तेंदुए ने गांव में एक कुत्ते को मार दिया और एक बछिया को घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बछिया को छोड़कर तेंदुआ नदी की ओर भाग गया। करीब पांच घंटे बाद फिर तेंदुए ने नदी के तट पर बनी कुटी के पास एक कुत्ते और बछिया को घायल कर दिया। दहशत के चलते ग्रामीणों ने जागकर रात गुजारी।
बसंतपुर में रविवार रात साढ़े नौ बजे अचानक पशुओं की आवाज सुनकर तसौवर व महेश घर से बाहर निकले। बाहर एक एक कुत्ता मरा पड़ा था और एक तेंदुआ बछिया को पकड़े हुए था। दोनों के शोर मचाने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। शोर सुनकर तेंदुआ बछिया को छोड़कर बूढ़ी राप्ती नदी की ओर भाग निकला। करीब पांच घंटे बाद रात ढाई बजे के करीब तेंदुआ एक बार फिर गांव में पहुंचा और राम जानकी मंदिर की कुटी पर एक कुत्ते को घायल कर दिया और एक बछिया को उठाकर ले जाने लगा। महंत पूर्णवासी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ा लिया। इस पर तेंदुआ बछिया को छोड़ नदी की तरफ भाग निकला। ग्रामीण घायल बछिया को लेकर कुटी पर आ गए और रातभर जागकर पशुओं व परिवार की रक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे ग्राम प्रधान अर्जुन चौहान ने इसकी सूचना एसडीएम इटवा त्रिभुवन को दी। दोपहर में अफसरों की टीम गांव पहुंची। वन विभाग डुमरियागंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव शंकर सिंह और वन दारोगा सुजीत कुमार श्रीवास्तव ग्रामीणों से पूछताछ की और तेंदुए के पैरों के निशान की फोटो ली। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि पैरों के निशान जांच के लिए भेज दिए गए हैं। गांव के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें