-एथेलेटिक्स ट्रैक की मिट्टी सख्त होने से खिलाडियों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक पर नमी नहीं होने से खिलाड़ियों को दौड़ने में परेशानी होती है। ऐसे में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ट्रैक की मिट्टी को पलटा जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
स्टेडियम में प्रतिदिन 200 खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण लेते हैं। इसमें से 50 से अधिक खिलाड़ी प्रतिदिन एथलेटिक्स का प्रशिक्षण करने के लिए स्टेडियम में आते हैं। लेकिन स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक की मिट्टी खराब होने से पानी चलाने के बाद भी ट्रैक की नमी चली जाती है। इससे खिलाड़ियों को सूखे हुए ट्रैक पर प्रशिक्षण लेने से चोटिल होने का डर रहता है। ऐसे में खेल विभाग एथलेटिक्स के ट्रैक की मिट्टी को बदलवाएगा। इससे खिलाड़ियों को ट्रैक पर बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। जबकि स्टेडियम के मैदान को भी ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी को पलटा जाएगा।
एथलेटिक्स की खिलाड़ी स्वाति ने बताया कि दौड़ते समय ट्रैक सूखा होने से पैर पर दबाव अधिक पड़ता है। जबकि पानी डालने के बाद भी नमी नहीं आती है। वहीं ऊंची कूद व लंबी कूद के समय चोट लगने की संभावना बढ़ जाती हैं। मिट्टी बदलने से प्रैक्टिस करने में सुविधा मिलेगी।
बोले जिम्मेदार
स्टेडियम एक बार समतल नहीं होने से उसके मिट्टी को पलटवाया जाएगा। जिससे स्टेडियम में हमेशा नमी रहे। एथलेटिक्स ट्रैक में भी बदलाव किया जाएगा। ताकि खिलाड़ियों को दौड़ने में सुविधा मिल सके।
आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी