फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले दिन एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
-माध्यमिक विद्यालय स्तरीय जनदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें जिले के राजकीय, शासकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालय के खिलाड़ियों ने 800 व 600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया।

19 आयु वर्ग के 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में नेहा यादव ने प्रथम, संजू गुप्ता ने द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं बालक वर्ग में रजत ने प्रथम, गौतम यादव ने द्वितीय, राम बाहाल चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग बालिका के 800 मीटर दौड़ में करिश्मा ने प्रथम, बबीता राजभर ने द्वितीय व गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में आर्य राव ने प्रथम, दुर्गादीन चौरसिया ने द्वितीय, जगराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

14 आयु के 600 मीटर बालिका वर्ग में रंजनी यादव ने प्रथम, प्रतिभा चौधरी ने द्वितीय व मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में ओमजी मौर्य ने प्रथम, राजन ने द्वितीय, अंकित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 आयु बालिका वर्ग के 100 मीटर की दौड़ स्नेहा यादव ने प्रथम, संजू गुप्ता ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीआईओएस उपेंद्र कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रभारी कोच रत्नेश सिंह की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें