फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिहार में शिक्षा की अलख जगाएंगे जिले के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेधावी बच्चों ने बिहार में शिक्षक बनकर लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। बिहार लोक सेवा आयोग के शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित होकर जिले के लगभग 35 छात्र-छात्राओं ने मान बढ़ाया है। बुधवार को देर रात घोषित परिणाम में सफल होने पर बच्चों के साथ-साथ परिजनों में खुशी देखने को मिली। सोशल मीडिया में फोटो शेयर करके भी लोगों ने खुशी जताई।
उसका बाजार ब्लॉक क्षेत्र के गंगाधरपुर गांव निवासी दो सगी बहने शिवांगी सिंह और शिवानी सिंह ने शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कस्बा के मथुरा प्रसाद वार्ड की सोनिका पांडेय और आजाद नगर वार्ड के शिवम तिवारी ने भी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सोनिका पांडेय सहित सभी छात्र-छात्राओं ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। चयनित होने पर पड़ोसी रिश्तेदारों का बधाई का ताता लग गया। शिवांगी, शिवानी बाबा हरिदास इंटर कॉलेज और सोनिका ने किसान इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है सोनिका ने घर पर ही रहकर पढ़ाई पूरी की और परीक्षा उत्तीर्ण की। वही गंगाधरपुर गांव के निवासी राकेश सिंह की दो पुत्री शिवांगी सिंह और शिवानी सिंह ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की शिवानी सिंह और शिवांगी सिंह दोनों सगी बहनें हैं, कहा कि घर पर रहकर यूट्यूब और पुस्तक के सहारे से पढ़ाई की और बताई कि माता पिता के सहयोग से परीक्षा में सफलता मिली।
विज्ञापन

नगर पंचायत उसका बाजार के परती बाजार के निवासी शिवम तिवारी पुत्र अनिल तिवारी ने भी बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षा भर्ती में चयनित हुए है। शिवम तिवारी थरौली जिला मुख्यालय से तैयारी कर रहे थे। शिवम ने घर पर ही रहकर तैयारी की इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें