संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी का सांसद जगदंबिका पाल व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी स्मृतियों से लोगों को रूबरू कराया गया।
सांसद ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उत्कृष्ट लोकतांत्रिक व मानवीय मूल्यों को धारण करने की वजह से उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि अटल जी व्यक्ति नहीं विचार हैं, और एक जीवन नहीं संस्कार है। वह सदैव राष्ट्र व मानवसेवा के लिए समर्पित रहे। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए हम सभी जन-जन के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, अरविंद उपाध्याय, सुरेंद्र पांडे, पवन मिश्रा, मंगल चौरसिया, सच्चिदानंद चौबे, मुन्नी देवी, अनीता जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, सौरभ त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
अटल जी के बताए मार्ग पर ही चल रही है सरकार ः सिद्धार्थनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में लोकभवन, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सेवानिवृत्त आईएएस नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि आज ही के दिन पं. मदन मोहन मालवीय का भी जन्म हुआ। दोनों महापुरुषों ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत ऊंचाइयों को छुआ। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निस्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
चित्र पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए ःइटवा। ग्राम मदवा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि अटल जी के राजनीतिक जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला