फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपा जिला कार्य समिति की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और 2027 चुनाव पर जोर

Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने पर बल, भाजपा सरकार पर तीखे हमले
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन 16 से 21 मई तक आयोजित करने का निर्णय
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्य समिति की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय और डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून की विशेष उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। आरोप लगाया गया कि प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल बना हुआ है जबकि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बैठक में यह भी आह्वान किया गया कि नौजवान, किसान और बेरोजगार सभी लोग मिलकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें, जिससे प्रदेश में रोजगार और विकास के नए अवसर खुल सकें।
विज्ञापन

संगठनात्मक निर्णय के तहत जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लिए 16 मई से 21 मई के बीच विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।
विज्ञापन

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व विधायक विजय पासवान, प्रदेश सचिव बेचई यादव, विभा शुक्ला, राम मिलन भारती, कमाल अहमद खान, मोहम्मद इदरीस पटवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें