फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और एएनएम की बैठक में हंगामा

Thu, 30 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों से बात करते बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान व एएनएम के संयुक्त खाता खुलवाने व अन्य जानकारियों को देने के लिए गुरुवार को ब्लाक परिसर में आयोजित बैठक हंगामेदार रही। बीडीओ के रवैए पर असंतोष जताते हुए प्रधानों ने हंगामा किया। विरोध जताते हुए सीएम व ग्राम्य विकास सचिव को पत्र भेजकर बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को ब्लाक सभागार में बीडीओ ने एएनएम और ग्राम प्रधान की एक बैठक बुलाई थी। इसमें संयुक्त खाता खोलने को लेकर ग्राम प्रधान व एएनएम में नोकझोंक होने लगी। इस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधानों पर नाराजगी जताते हुए निर्देशित करने लगे।
बीडीओ के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए प्रधानों ने हंगामा शुरू कर नारेबाजी आरंभ कर दिया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बब्लू पांडेय ने बताया कि बीडीओ ने ग्राम प्रधानों के साथ दुव्र्यवहार किया है। अक्सर बीडीओ प्रधानों के साथ अभद्रता की जाती है। किसी भी योजना के बारें में बीडीओ न तो जानकारी देते हैं और न ही गांव के विकास में सही तरीके से काम ही करने देते हैं। मनरेगा के तहत कार्य का मस्टर रोल भी जीरो करवा दिया जाता है।
विज्ञापन

बीडीओ की कार्यप्रणाली से खफा प्रधान अख्तर अजीज खान, इश्तियाक अहमद, लवकुश यादव, रेखा पाठक, शब्बीर हसन, आबिद अली, किरन देवी, अब्दुल मजीद, अंजनी, सुखई, रामपूजन, आनंद श्रीवास्तव, मोहम्मद इलियास, रंगलावती, सुधरी, कैलाशी आदि ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र सीएम व ग्राम्य विकास सचिव को भेजकर बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की है।
चेतावनी भी दी है कि अगर एक सप्ताह में बीडीओ का स्थानांतरण नहीं हुआ तो ग्राम प्रधान संघ ब्लाक में तालाबंदी को बाध्य होगा। इस संबंध बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि बैठक में इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। डुमरियागंज में बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद जिला मुख्यालय पर सीडीओ की बैठक में आ गए हैं। यहां से लौटने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें