पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त करते मतदान कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों के पहले चरण का प्रशिक्षण लोहिया कला भवन में शनिवार को हुआ। कार्मिकों को गणना की बारीकियां समझाईं गई और सकुशल व पारदर्शी ढंग से गणना कार्य संपन्न कराने को सतर्क किया गया।
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मतगणना का कार्य मंडी समिति नौगढ़ परिसर में होगा। गणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी 11 मार्च को सुबह 6 बजे से मतगणना स्थल पर उपस्थित हो जाएं। सुबह 7 बजे के अंदर सभी कार्मिक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रवार तैनाती स्थल पर उपस्थित रहेंगे। सबसे पहले आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के कंट्रोल यूनिट से गणना का कार्य शुरू होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गणना के लिए 14 टेबल लगेंगे। सभी रिटर्निंग ऑफिसर व संबंधित विधानसभा क्षेत्र की उपस्थिति में गणना का कार्य पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। डीएम ने कहा कि कंट्रोल यूनिट का रोल बहुत ही साधारण है। रिजल्ट का बटन दबाने के बाद प्रत्याशी वाइज टोटल मतों की रिपोर्ट स्क्रीन पर आती जाएगी और उसे मतगणना सहायक साफ-सुथरे व अच्छे राइटिंग में लिखेंगे, जिससे किसी को पढने में कोई असुविधा न हो। पूरे उत्साह के साथ सभी लोग कार्य करेंग। अगर कोई समस्या आप सभी लोगों को महसूस होगी तो उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा। सीडीओ
अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए गणना कार्य में लगाये गये माइक्रो आब्र्जबर प्रेक्षक का प्रतिनिधित्व करेंगे। माइक्रो आब्र्जबर पर मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। कहीं से कोई भी विसंगति प्रतीत हो तो इसका संज्ञान माइक्रो आब्र्जबर संबंधित प्रेक्षक को उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीपी सिंह, रिटर्निग ऑफिसर शोहरतगढ़ अरुण कुमार सिंह, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अरविंद कुमार पाठक आदि ने कंट्रोल यूनिट के माध्यम से प्रत्येक बिंदुओं पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में सदर एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, बांसी एसडीएम डॉ.महेंद्र कुमार, अरुण कुमार राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिवमूरत लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।