गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डड़वाघाट गांव में ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी ने एक महिला से अभद्रता की और लात-घूसों के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, डड़वाघाट निवासी रुक्मिणी के मुताबिक पीड़िता का ट्रैक्टर घर से बाहर निकल रहा था। इस दौरान वह दीवार से टकरा गया। इसको लेकर कृष्ण कुमार, गणेश और स्तुति आग-बबूला हो गए। आरोप है कि भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूसों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस वारदात में पीड़िता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। ा