फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौबाहेडीह के आशीष ने रेहरा के करना को चित किया

विज्ञापन
कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
-नागपंचमी पर उसका आजार के मिश्रजी के पोखरे पर दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नागपंचमी पर उसका आजार के मिश्रजी के पोखरे पर मंगलवार को दंगल व मेला आयोजित किया गया। मेले में बच्चों ने पारंपरिक गुड़िया मेला का आनंद लिया। दंगल में 18 जोड़ा पहलवानों ने जोर आजमाइश की। चौबाहेडीह के आशीष साहनी और रेहरा के करन यादव सबसे पहले अखाड़े में उतरे, जिसमें आशीष ने करन को चित कर दिया।
इसी तरह अर्जुन यादव व रिंकू यादव की कुश्ती में अर्जुन विजयी रहे। सेखुई के विशाल ने गौरव यादव को आसमान दिखाया। महराजगंज के सौरभ शर्मा ने अफ्तार को चित किया। महराजगंज के जितेंद्र ने उसका के मनोज यादव को चित किया। इसी तरह संतकबीरनगर के शहजाद ने महराजगंज के साहिल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व जूनियर व सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। विकास यादव के नेतृत्व वाली टीम ने 36 अंक के साथ संजय की टीम को चार अंक से हराया तो सीनियर वर्ग में श्यामू यादव की टीम ने रिंकू की टीम को मात्र एक अंक से शिकस्त दी। प्रतिभागियों को चंद्रभान पहलवान ने पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर बृजभान यादव, जगदीश यादव, सुनील यादव, रमेश यादव, राम मिलन, सूरज मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें