संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के 35 उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के नेतृत्व में एएनएम के द्वारा आशा बहुओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें आवश्यक निर्देश दिए गए।
ब्लॉक स्तरीय टीम में शामिल सदस्य बीओसी सुषमा द्विवेदी, बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह के साथ गोपिया उपकेंद्र पर आशा बहुओं के कार्यों का सत्यापन किया गया।
अधीक्षक ने निर्देशित किया कि आशा बहुएं ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को टीकाकरण, आभा व आयुष्मान कार्ड के फायदे, प्रसव पूर्व सभी प्रकार की जांचे जैसे वजन, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, एचआईवी, सिफीलिस आदि के लिए जागरूक करें। इस दौरान सुधा पांडेय, लीलावती, गुड़िया पांडेय, रीना, शकुंतला, गेना, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।