फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव के रूप में होगा स्कूल चलो अभियान

Mon, 21 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मौजूद अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इस बार परिषदीय स्कूलों में नए शिक्षण सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से होगी। 30 मार्च को स्कूलों में बच्चों के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसी दिन उत्सव के रूप में स्कूल चलो अभियान मनाया जाएगा। सोमवार को जिला परियोजना शिक्षा समिति की बैठक में नए शिक्षण सत्र की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई जिला परियोजना शिक्षा समिति की बैठक में 6 से 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी पीके जैन ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के साथ अन्य विभाग के लोग समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत नामांकन में सहयोग करें। कोई भी बच्चा छुटना नहीं चाहिए। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तरह नए शिक्षण सत्र की शुरूआत भी इस बार खास होगी।
 30 मार्च को वर्तमान सत्र का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा और उस दिन छात्र-छात्राओं को रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। यह दिन विद्यालय में उत्सव की तरह होगा और स्कूल चलो अभियान का प्रारंभ भी हर्षोल्लास के साथ होगा।
विज्ञापन


पहली से लेकर 30 अप्रैल तक गांव-गांव, घर-घर जाकर विद्यालय उत्सव में जनप्रतिनिधि को विशेष रूप से बुलाया जाएगा। उस दिन अन्य विभाग से भी कोई प्रतिनिधि हर स्कूल पर मौजूद रहेंगे। कहा कि नामांकन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गांव से लेकर जिला तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालयों में एमडीएम को लेकर आंगनबाड़ी बच्चों के कारण व्यवहारिक समस्या उत्पन्न होती है।

उनके विभाग को इस संबंध में मुकम्मल इंतजाम करना चाहिए जिससे वे बच्चे अपने केंद्र पर हॉट कुक्ड पा सकें। उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण मद की धनराशि बीआरसी खाता में शीघ्र भेजे जाने की मांग डायट प्राचार्य रामकृपाल मौर्य से किया। बीईओ व्यास देव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों की सूची संबंधित विद्यालय को उपलब्ध हो जाए तो उनके नामांकन में सुविधा होगी। इस पर डीपीओ ने तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
 बैठक में डीपीआरओ शशिकान्त पांडेय, बीडीओ केडी गोस्वामी, जिला समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव, अभय उपाध्याय व रीतेश श्रीवास्तव, बीईओ व्यास देव, मनीराम वर्मा, रमेश, हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव, सीबी पांडेय सहित शिक्षक संघ के योगेंद्र पांडेय, अनिल त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव, अरुणेंद्र त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें