फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा मानदेय

Mon, 21 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच अजनबी संस्था के बैनर तले सांसद जगदंम्बिका पाल के कैम्प कार्यालय पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शीला सहानी ने कहा कि सपा सरकार में आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला है।
विज्ञापन


21 वर्षो से आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई हैं। सीमित मानदेय पर लंबे समय से कार्य किया जा रहा है, मगर सरकार अभी तक कोई ध्यान नही दे रही है। सह प्रदेश अध्यक्ष कामिनी देवी ने कहा कि यदि शीघ्र ही बकाया मानदेय का भुगतान न किया गया तो संघ 27 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन करने पर बाध्य होंगे।

महामंत्री सत्यवती ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं स्वास्थ्य विभाग से प्रशिक्षण कराकर नियमित किया जाना चाहिए। इस दौरान कुसुम त्रिपाठी, बिंदू मिश्रा, जसमाती, कुसुम त्रिपाठी, फरीदा, श्याममती, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें