रोडवेज सिद्धार्थनगर की परिसर में खड़े निजी वाहन
सिद्धार्थनगर। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित रोडवेज परिसर में शाम होते ही बाहरी वाहनों का पार्किंग स्थल बन जाता है। यहां खड़ा होने वाले बाहरी वाहनों के कारण रोडवेज बसों को संचालन के लिए परिसर से निकलने में परेशानी होती है। रोडवेज प्रशासन की तरफ से डिपो परिसर में निजी वाहन खड़ा करने वाले चालकों को तीन बार चेतावनी के बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है।
सिद्धार्थनगर डिपो परिसर में आसपास के मोहल्ले के लोग और यहां स्थित मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले भी अपना निजी वाहन खड़ा कर देते है। रोडवेज परिसर में निजी वाहन खड़ा कर आसपास के चालक अपने घर अथवा कार्यक्रम में शामिल होने चले जाते है। इस बीच यहां से संचालन के लिए रोडवेज बसों को इन निजी वाहनों के बीच से निकलना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी इन निजी वाहनों के बीच में फंसने से रोडवेज बसें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित हो पाती है।
रोडवेज कर्मियों का कहना है कि परिसर में निजी वाहन चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़ा करते है।रोडवेज प्रशासन के साथ ही यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंट, होटलों एवं आसपास के मैरेज हालों में पार्किंग स्थल नहीं हैं।