फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी शुरू होते ही बिजली के जर्जर तार आपूर्ति में बनने लगे बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। गर्मी की शुरुआत होते ही आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार आपूर्ति में लगातार बाधा बनने लगे है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि दिनभर सप्लाई नहीं चलने से जब एक ही बार देर शाम को बिजली चालू हो रही है तो अधिक लोड पड़ने से बार-बार फाल्ट की दिक्कत उत्पन्न हो रही है। जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि खुखुंदू बिजली उपकेंद्र से करीब 12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी है। इन दिनों गेहूं की फसल में आगजनी के चलते दिनभर आपूर्ति बंद रह रही है। इसके बाद जैसे ही देर शाम को आपूर्ति बहाल हो रही है। जगह-जगह फाल्ट के चलते घंटों तक आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है।
निगम के कर्मचारियों की मानें बृहस्पतिवार देर शाम को जैसे क्षेत्र की आपूर्ति चालू हुई मेन सप्लाई में फाल्ट उत्पन्न हो गई। जिससे लगातार तीन-चार बार मेन सप्लाई की आपूर्ति ट्रीप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें