शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में लोगो का पूरा दिन डीजल-पेट्रोल खोजने में गुजर जा रहा है। वहीं, एक पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल आते ही दूसरा पंप ड्राई हो जाता है।
नगर के बढ़नी मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ सर्विस सेंटर पर सुबह नौ हजार लीटर डीजल व पांच हजार लीटर पेट्रोल आया था। सायं तीन बजे तक पेट्रोल खत्म हो गया सिर्फ एमरजेंसी कोटा ही बजा। वहीं, डीजल के लिए डिब्बे वालों के साथ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बस कतार में लगाकर घंटों से डीजल और मिलने की प्रतीक्षा कर रहे बस कंडक्टर मोहम्मद रफीक ने कहा कि उसे भरवाठिया गांव से शोहरतगढ़ बरात लेकर जाना है। यहां दो घंटे से लाइन में खड़े हुए हैं अभी तक डीजल नहीं मिला। बैदौलागढ़ निवासी अखिलेश अग्रहरि ने कहा बच्चे का अचानक स्वस्थ खराब होने पर टैक्सी चालक को 100 की जगह 300 रुपये प्रति सवारी देकर किसी तरह बस्ती पहुंचकर दवा-इलाज करवाया है।