फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजल के बढ़े दाम तो टूटने लगे आशियाना बनाने के अरमान

Mon, 01 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाड़ा बढ़ने से मोरंग और गिट्टी के दामों में उछाल, सीमेंट की बिक्री पड़ी मंद
विज्ञापन



भनवापुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी का घर बनाने का सपना महंगा हो गया है। डीजल के दाम बढ़ने से निर्माण सामग्री का माल भाड़ा काफी बढ़ गया है। वहीं, बाहर से आने वाली निर्माण सामग्री के दाम तेजी से बढ़े हैं जो सामान पहले सस्ते थे, अब उनकी अधिक कीमत वसूल की जा रही है।
तहसील में बड़े पैमाने पर जालौन और हमीरपुर से मोरंग की आवक होती है। कारोबारी का कहना है कि भाड़ा बढ़ने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी होना लाजिमी था। इससे निर्माण कार्य करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों ने चिंता जताई है कि यदि महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो आम आदमी के लिए घर बनाना एक सपना ही रह जाएगा।
विज्ञापन



मोरंग की ट्राॅली बढ़कर 3800 रुपये हो गई

ट्रांसपोर्टर विवेक कुमार ने बताया कि डीजल के दामों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ा है। पहले मोरंग ट्राॅली 3200 रुपये में जाती थी, वह अब 3800 हो गई है। गिट्टी की कीमत भी 1020 पर प्रति टन से बढ़कर 1120 रुपये प्रति टन तक पहुंच चुकी है। सीमेंट और सरिया के थोक व्यापारी ताराचंद कसौधन ने बताया कि गर्मी के मौसम में अमूमन निर्माण कार्यक्रम होता है, इसलिए फुटकर व्यापारी भी इस समय काम स्टाॅक रख रहे हैं। राहत की बात यह है कि सीमेंट और सरिया अभी पुराने दामों पर ही मिल रही है जबकि सरिया में मामूली पांच रुपये प्रति कुंतल की ही बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन




दिख रहा मंदी का असर

गिट्टी और मोरंग के दुकानदार साजन अग्रहरि ने बताया कि सीमेंट के दामों में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन बाजार में मंदी का असर साफ दिख रहा है। गिट्टी और मोरंग के बढ़ती महंगाई के कारण अचानक ग्राहक बहुत कम हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें