फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-57
विज्ञापन

‘जटिल मुद्दों के हल के लिए जेटली की रहती थी अहम भूमिका’
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद पाल ने दी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
जिला के ककरहवा बार्डर पर कस्टम दफ्तर की स्थापना में भी रहा जेटली का योगदान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जटिल मुद्दों के समाधान के लिए अरुण जेटली की एक अहम भूमिका थी। अपनी तीक्ष्ण और गहन विश्लेषण क्षमता के धनी के चलते वह भाजपा में हमेशा संकटमोचक की स्थिति में होते थे। आज उनके निधन से निश्चय ही राजनीतिक क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति हुई है।
ये बातें डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह शनिवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण के रेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री रहे अरुण जेटली में गजब की विश्लेषण क्षमता थी और भाजपा हमेशा जटिल मुद्दों पर समाधान के लिए उनकी भूमिका को अहम मानती थी। कहा कि वास्तव में चुनावी राजनीति से उनका स्वभाव मेल नहीं खाता था। वह अध्ययनशील थे और देश, समाज के उत्थान की चिंता करने वाले थे। जेटली में नेतृत्व का उदय जय प्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से हुआ था।
विज्ञापन

छात्र जीवन में ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले जेटली ने वित्त मंत्रालय, कारपोरेट मामले के मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कानून मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय संभाला। वह जहां भी रहे, सराहना हासिल करते रहे। सांसद पाल ने बताया कि जीएसटी के मामले में उनकी अहम भूमिका रही। जनपद के ककरहवा बार्डर पर कस्टम कार्यालय की स्थापना में भी उनका महती योगदान था। बीते 22 अगस्त को इलाज के दौरान उनके परिवार के बीच घंटों व्यतीत किया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
फोटो-63
‘राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता की रही भूमिका’
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि दी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर जिले में जगह-जगह शोक सभाएं की गईं। दो मिनट मौन रहकर पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण किया।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि जेटली वह भारत की संस्कृति, परंपरा, हिंदुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता की भूमिका में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी और नोटबंदी के निर्णय को सफलतापूर्वक लागू करके आर्थिक प्रबंधन की क्षमता का भी लोहा मनवाया।
विज्ञापन

भाजपा जनसहयोग केंद्र इटवा पर शोक व्यक्त करने वालों में दीप नारायण तिवारी, ब्लॉक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, राम कृपाल चौधरी, शिव कुमार वर्मा, कृष्णा मिश्रा, राम शंकर उपाध्याय, हरी यादव, माधव यादव, पिंटू उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा के जिला महामंत्री हेमंत जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में कहा कि जेटली के निधन को पार्टी व देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि सभी सदस्य मर्माहत हैं। शिवशरन चौरसिया ने कहा कि उनके निधन से न सिर्फ पार्टी ने एक नेता खोया है बल्कि मजबूत इरादों का एक बड़ा अनुभवी व्यक्तित्व भी खोया है। आशीष शुक्ला, डॉ. बीपी पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, राकेश आर्य, रामयश प्रसाद, संखू साहनी, रियाज, पंकज चौबे, सच्चिदानंद चौबे, पन्ना लाल यादव आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में संपन्न कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमारी पांडेय अरविंद उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, नितेश पांडेय, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें