फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ‘सद्भाव मंडप’ में कम खर्च में होगा बिटिया की शादी का इंतजाम

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर ​स्थित विवाह घर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के सामान्य आय वर्ग लोगों को मैरिज हाल में शादी करना मुश्किल नहीं होगा। क्योंकि ऐसे लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईटेक सुविधाओं से लैस विवाह घर बनाया जाएगा। इसका नाम सद्भाव मंडप होगा।
हर व्यक्ति आसानी से बेटी की शादी और मांगलिक कार्यक्रम कर सके। उसपर खर्च भी दबाव न पड़ेे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश ने 20 नगर पालिका और नगर पंचायत में विवाह घर सद्भाव मंडप बनाने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

प्रदेश की 20 नगर पालिका और नगर पंचायत में सिद्धार्थनगर में नगर पालिका सिद्धार्थनगर को एक मिला है। चार करोड़ की लागत से बनाने की स्वीकृति मिल गई है। नगर के अशोक मार्ग पर इस विवाहघर को बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। यह निजी विवाह घर की तरह से सुविधाओं से लैस होगा। तीन हजार वर्ग मीटर एरिया में भवन और पार्किंग आदि की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

शहर तो शहर गांव के लोग भी अब मैरिज हाल में शादी कर रहे हैं। जहां उन्हें दौड़भाग करने के साथ- साथ अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इसमें अधिकतर परिवार लाखों रुपये खर्च वहन नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें