डुमरियागंज। जेठ माह की शुरुआत मंगलवार से होते ही गर्मी का सितम और बढ़ गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा के झोंके जिस्म को झुलसा दे रहे हैं। जेठ की दोपहरी में लोगों के पांव जलने लगे हैं। सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।
कई दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी और तेज धूप से हर कोई परेशान है, लेकिन गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों को हो रही है। मौसम की मार की परवाह किए बगैर मजदूर अपना और परिजनों का पेट पालने के लिए कड़ी धूप में पसीना बहा रहे हैं। मंगलवार को तापमान का पारा एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। संवाद