फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंतजाम नाकाफी, रोडवेज बसों का इंतजार करती रहीं महिलाएं

विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर पर बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने जाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। रोडवेज बस से मिलने वाली सुविधा कागजों में सिमट कर रह गई। आलम यह रहा कि प्राइवेट वाहन से महिलाओं काे सफर करना पड़ा। ऐसे में भीड़ बढ़ने से प्राइवेट वाहन चालकों ने डेढ़ गुना किराया वसूला।
राज्य सकरार ने रोडवेज बस से रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवाने का दावा किया था, लेकिन शनिवार को रक्षाबंधन पर भाइयों के लिए बहनों का प्रेम भारी पड़ गया। भीड़ के चलते रोडवेज बस के दावे को हवा-हवाई साबित हो गए। बसें चलीं लेकिन महिलाओं के अनुसार संख्या कम रही। ऐसे में ज्यादतर महिलाओं को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। जबकि कई स्थानों पर महिलाएं वाहनों के इंतजार में सड़क पर खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन

इससे उन्हें अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। सुबह से शाम तक महिलाएं सैकड़ों की संख्या में भाई को राखी बांधने के लिए एक शहर से दूसरे शहर के लिए निकलती रहीं, जिससे उन्हें वाहन नहीं मिलने से डेढ़ गुना किराया भी देना पड़ा। शनिवार की सुबह उसका बृजमनगंज मार्ग पर महिलाएं बस के इंतजार में बैठी दिखाई दीं। पूछने पर बताया कि अब तक पांच बसें गई हैं। लेकिन किसी में जगह नहीं थी। ऐसे में प्राइवेट वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उसका बृजमनगंज मार्ग पर बस का इंतजार कर रहीं सुषमा, अनीता व रेखा ने बताया कि बस में जगह नहीं है। धानी तक जाना था, प्राइवेट वाहन चालक हर दिन की अपेक्षा डेढ़ गुना किराया मांग रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है। वहीं शहर के हाइडिल तिराहा पर एक साथ 30 से अधिक महिलाएं बस के इंतजार में खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि बस आ भी रही है तो उसमें जगह नहीं है, उसका क्षेत्र में जाना है, प्राइवेट वाहन भी सड़क खराब होने से नहीं मिल रहे हैं। कोई भी आ रहा है तो गाड़ी बुक करने के लिए कह रहा है। इससे अब भाई को राखी बांधने जाने के लिए प्राइवेट वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। बांसी स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहीं महिला यात्री आरती, अनुष्का, रीता व संध्या ने बताया कि बर्डपुर, अलीगढ़वा व ककरहवा जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार 50 से अधिक महिलाएं कर रही हैं। लेकिन डिपो से एक भी बस ककरहवा व अलीगढ़वा क्षेत्र में नहीं जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें