फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नंदानगर में बिजली उपकेंद्र के लिए भूमि आवंटित, अगले माह से कार्य शुरू

Sun, 05 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नंदानगर में प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। भूमि मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग के अभियंताओं के अनुसार, अगले माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के बन जाने से बिछिया और आसपास के इलाकों को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। अभी इन क्षेत्रों को मोहद्दीपुर और पादरी बाजार उपकेंद्रों से बिजली दी जा रही है। अधिक दूरी और लगातार बढ़ती मांग के कारण उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और बार-बार कटौती की समस्या झेलनी पड़ रही है। नया उपकेंद्र शुरू होने पर करीब पांच हजार घरों को सीधी आपूर्ति मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना समय पर पूरी हुई तो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और शिकायतें कम होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें