फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं : सुमित हरित

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं बालिकाएं : सुमित हरित
विज्ञापन

‘अपराजिता’ अभियान के तहत गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता’ के तहत बढ़नी उपनगर के गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में सोमवार को ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को मुश्किल हालात से निपटने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राएं मौजूद रहीं।
‘पुलिस की पाठशाला’ में एसएसबी बढ़नी बीओपी प्रभारी सहायक सेनानायक सुमित हरित ने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस जरूरत है तो लगन और परिश्रम की। उन्होंने कहा कि कॉलेज आते जाते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने परिजनों, अध्यापकों और पुलिस से संपर्क करना चाहिए। सोशल मीडिया पर सूझबूझ के साथ ही कोई भी पोस्ट करने की सलाह दी। ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने पर महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन 1090 अथवा 112 पर सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब सरकार की ओर से इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए हैं। चौकी प्रभारी हरि नारायण दीक्षित ने कहा कि बेटियां आगे बढ़ें इसके लिए सभ्य समाज का निर्माण जरूरी है। तभी बेटियां निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। इसके लिए समाज के हर वर्ग को पुलिस का सहयोग करना होगा। जुर्म को नजरअंदाज करने से घटनाएं बढ़ती हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी रतीश चंचल पांडेय ने कहा कि छात्राएं अपनी दिनचर्या में जिन बातों से खुद को असहज महसूस करती हैं, उसकी चर्चा माता-पिता व शिक्षक से जरूर करें। इसके बाद भी बात न बने तो पुलिस को सहभागी बनाएं। पुलिस आपके लिए हर समय उपलब्ध है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता गुलाब चंद मौर्य ने किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल बबिता, दिनेश चौबे, शिवांगी, डॉ. अभिनव त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, श्रीकांत राय, वशिष्ठ मुनि मिश्र, अनिल यादव, उमेश पांडेय, संजय पांडेय, जुगल किशोर, रश्मि सिंह, अमित त्रिपाठी, रामविलास चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बहुत अच्छी जानकारी दी। इस तरह के कार्यक्रमों से हम छात्राओं में आत्मविश्वास तो बढ़ता है और विपरीत हालात से निपटने की क्षमता भी विकसित होती है।
- कशिश यादव, छात्रा
सोशल मीडिया के इस्तेमाल में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए ताकि अराजकतत्व हमारी तस्वीरों का दुरुपयोग न कर सकें यह जानकारी सभी छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
- साधना मिश्रा, छात्रा
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बहुत अच्छी तरह से बताया गया। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने से छात्राओं को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

- प्रिंसी पाठक, छात्रा
छात्राओं को सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सामाजिक, न्यायिक अधिकारों से भी अवगत कराया जाना जरूरी है। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए और अच्छी जानकारियां भी दी गईं।
- पूजा वर्मा, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें