संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम से हाटा खास जाने वाली सड़क के बीच राप्ती नदी पर बने पुल की एप्रोच में कई जगह गड्ढा हो गए हैं, जो इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है।
क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित बिशुनपुर मुस्तहकम से निकलकर हाटा खास जाने वाली सड़क के बीच राप्ती नदी पर बने पुल के दक्षिण की तरफ पुल की एप्रोच टूटने से कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका है।
सर्दी में सुबह-शाम कोहरा शुरू हो गया है, जिससे सफर करते वक्त आगे रास्ता दिखाई नहीं पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ पुल के दक्षिण तरफ रास्ता घुमावदार है। अगर जरा सी चूक हुई तो इस रास्ते से आने जाने वाले लोग गड्ढे का शिकार हो सकते हैं।
इस रास्ते प्रतिदिन लगभग 50 गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। बिशुनपुर मुस्तहकम से होकर लोग हाटा खास होते हुए जिला मुख्यालय तक का सफर करते हैं। वहीं हाटा खास की तरफ से निकलकर बिशुनपुर मुस्तहकम होते हुए ब्लॉक से लेकर तहसील मुख्यालय, बांसी तक का सफर करते हैं। क्षेत्र के जय प्रकाश यादव, राजन, रामनाथ यादव, संजय पांडेय, विक्रम, राम बेलाश, विजय कुमार, राजेंद्र यादव आदि ने गड्ढे की वजह से हादसे की आशंका व्यक्त की है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई आरपी सिंह ने बताया कि जल्द ही अप्रोच में बने गड्ढे को पटवा दिया जाएगा।
त