फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना सलाह क्रीम लगाने से बिगड़ रहा चेहरा, बढ़ रहे त्वचा रोगी

Wed, 01 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अगर बिना चिकित्सक के सलाह के क्रीम लगा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। ऐसा करने से चेहरा साफ और सुंदर होने के बजाय बदरंग हो जाएगा। धब्बे भी बढ़ सकते हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनके चेहरे पर काले धब्बे, झाइयां, लाल चकत्ते, जलन, खुजली और त्वचा के काला पड़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। डॉक्टर जब मरीजों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी ले रहे हैं तो पता चला कि पैर और शरीर के अन्य अंग पर लगाने वाले क्रीम को लगा रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। इसमें न सिर्फ दवा कई माह तक चलाना पड़ रहा है बल्कि, कई सारी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के साथ त्वचा की समस्या के मरीज बढ़ गए हैं। दाद, खाज और खुजली और अन्य प्रकार की समस्या हो रही है। ओपीडी में कुछ अलग ही तरह के मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ओपीडी में प्रतिदिन चार से पांच ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिनकी परेशानी का मुख्य कारण बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम का प्रयोग है। इनमें युवाओं के साथ महिलाओं की संख्या भी अधिक हैं। कई मरीज महीनों तक गोरा होने या दाग-धब्बे मिटाने के नाम पर बाजार में मिलने वाली क्रीम का लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं। इससे चेहरे की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है और त्वचा पर पिगमेंटेशन, झाइयां, मुंहासे, लालिमा, एलर्जी और त्वचा पतली होने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। कई मामलों में सामने आया है कि पैर में लगाने वाली क्रीम को भी चेहरे में लगाते हैं।
स्किन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अरफुल खान ने बताया कि किसी भी प्रकार की फेयरनेस, एंटी-फंगल, स्टेरॉयड या शरीर के अन्य हिस्सों के लिए बनी क्रीम चेहरे पर बिना सलाह के नहीं लगानी चाहिए। सोशल मीडिया या किसी परिचित के कहने पर दवा का प्रयोग करने से बचें। यदि चेहरे पर दाग, झाइयां या अन्य समस्या हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही उपचार शुरू करें। साथ ही धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का नियमित उपयोग करें, पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें