सिद्धार्थनगर। हर माह बिजली बिल भुगतान से मुक्ति और खुद उपभोक्ता बिजली उत्पादक बन सके। इसके लिए शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना मेंं रजिस्ट्रेशन और जांच फाइलें उलझ रही हैं।
विद्युत निगम से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में 4351 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है लेकिन, सोलर पैनल सिर्फ 57 लोगों के घर पर लग पाया है। शेष 4294 का बैंक तक कागज पहुंचा है तो कहीं कागजी कमी है, जिसे पूरा करके देने के लिए आवेदकों को बताया गया है। सोलर पैनल लगवा चुके उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली का बिल भरते-भरते परेशान हो जा रहे थे। सोलर से प्रर्याप्त बिजली मिल जा रही है।
बिजली के बढ़ते भार और उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए सरकार लोड कम करने के लिए बिजली का विकल्प खोज रही है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रर्याप्त मात्रा में उपभोक्ताओं को बिजली मिल सके और वह खुद बिजली उत्पादक बन सके। इसके लिए सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की है।
इस योजना पर सरकार उपभोक्ताओं को अनुदान भी दे रही है। लेकिन लोगों को इस योजना का ठीक प्रकार से लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्युत निगम के आंकड़ों के मुताबिक जिले में इस योजना के लिए 4351 लोगों रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें 57 उपभोक्ताओं का सोलर पैनल गया और बिजली मिलने लगी। जबकि, 611 उपभोक्ताओं की बैंक में फाइल है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, 338 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका बैंक और अन्य कार्य पूरा हो गया है। वह वेंडर चुन लिए हैं, जिससे उन्हें लगवाना है। वहीं, 48 उपभोक्ताओं का अनुदान राशि भी खाते में पहुंच गई है। बाकी फाइलें उलझी हुई हैं, किसी के खाते में कमी है तो किसी में अन्य खामियां हैं, इसकी वजह से योजना रफ्तार कर पकड़ नहीं पा रही है।
हालांकि जिसे उपभोक्ताओं के यहां पैनल लग गया है, वह लोग इसे उपयोगी बता रहे हैं। इस संबंध में एसई अजय कुमार ने बताया कि योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसकी समय-समय पर समीक्षा की जा रही है।
े