सिद्धार्थनगर। महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अब घबराने की जरूरत नहीं है। जिले में ही उनके लिए तमाम विकल्प मौजूद हैं। सिद्धार्थ महाविद्यालय परिसर में स्थित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय उनके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में स्नातक और डिप्लोमा की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाती है। बीए, बीएससी, बीकाॅम के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स सीआईजी, सीएनसीसी, सीएफएल, सीएएफई एवं डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन ही होगी।
अध्ययन केंद्र की प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दु, संस्कृत, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र आदि विषयों में प्रवेश दिया जाता है। सीटों की संख्या भी असीमित है।