फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन फ्लॉप रहा अंत्योदय मेला

Fri, 26 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में चल रहे अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का दूसरा दिन फ्लॉप रहा। आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी में सिर्फ सरकारी लोग ही पहुंचे। सभागार में अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं तो बाहर लगे स्टॉलों पर सन्नाटा पसरा रहा। मंच पर बैठे अफसर गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तर पर आयोजित मेले का मकसद आम जन को सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है। इसकी महत्ता व सरकार की प्राथमिकता के चलते ही गुरुवार को मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह के हाथों कराया गया था। सांसद, विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधि व अफसर मेेेले में मौजूद रहे। पहले दिन भीड़-भाड़ के चलते आयोजन शानदार रहा तो दूसरे दिन मेले में लोग ही नहीं जुट पाए।
शिक्षा व ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं पर आधारित गीत पेश कर रहे गायक कलाकार अनिरुद्ध मौर्य व उनकी टीम से फरमाइश कर अफसर गीत सुनते और झूमते रहे। करीब पांच सौ की क्षमता वाले लोहिया कला भवन की अधिकांश कुर्सियां खाली थीं। जो भरी थी, उन पर भी सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ही मौजूद थे। परिसर में अग्निशमन, कृषि, ग्रामोद्योग सहित अन्य विभागों के स्टॉल भी पूरी तरह सूने रहे। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में बीएसए अरविंद कुमार पाठक, डीआईओएस सोमारू प्रधान ने शिक्षा विभाग की योजनाएं बताई और पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र प्रताप, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संजय नाथ तिवारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाध्यापक नियाज कपिलवस्तुवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें