फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिब्बा एंटीजन किट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के डिडई के पास से एसओजी और उसका पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एंटीजन टेस्ट किट की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बांसी कोतवाली क्षेत्र के डिडई के पास से रविवार सुबह हुई। पकड़े गए शख्स के पास से 42 डिब्बा किट बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
एंटीजन किट का कालाबाजारी के मामले में कुछ दिन पूर्व उसका रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस, प्रशासन और एसओजी की संयुक्त टीम ने चार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो हजार एंटीजन जांच किट के साथ पकड़ा था। इस मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में केस दर्ज करके जेल भेज दिया था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बिहार के पटना शहर और बस्ती जनपद में बेचे जाने की बात कही थी। मामले की जांच में एसओजी और उसका पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एंटीजन किट खरीदने और बेचने के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति बांसी कोतवाली के डिडई के पास आने वाला है। इस आधार पर एसओ उसका अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी और चिकित्सकों की टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन

कुछ देर बाद यहां एक युवक पहुंचा। पुलिस आगे बढ़ी तो वह भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 42 डिब्बा एंटीजन टेस्ट की किट बरामद किया हुई। इसमें करीब 1050 किट थी। पूछताछ में उसकी पहचान सूरज पांडेय निवासी चइयावारी मुरलीजोत थाना कोतवाली बस्ती जनपद बस्ती के रूप में हुई। थाने पर लाकर पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी और उसका पुलिस की संयुक्त टीम ने एंटीजन किट खरीदने और बेचने के मामले में प्रकाश में आए आरोपी को बांसी कोतवाली क्षेत्र के डिडई से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 42 डिब्बा किट बरामद हुई है। चिकित्सक के तस्दीक के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----
कोरियर से भेजी गई किट
बताया जा रहा है कि सूरज ब्लड जांच करने वाली मशीन के सप्लाई करने का काम करता था। सिद्धार्थनगर में उसका अक्सर आना जाना रहता था। इसी बीच वह एंटीजन किट बेचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आ गया था। उसने किट को कोरियर के माध्यम से खरीदा था। इसके एवज में 40 हजार रुपये दिए था। किट खरीदने के बाद उसे किसको बेचना था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब टीम बिहार के पटना के कनेक्शन को ढूंढने में जुटी है। माना जा रहा है कि कुछ लोग और पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें