जिले में वर्तमान में सक्रिय केस हैं 93
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार नए केस मिले। चारों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया और इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं नौ लोग स्वस्थ होकर घर गए। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 93 है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना गाइडलाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं डुमरियागंज, इटवा, नौगढ़ और उसका ब्लॉक क्षेत्रों में एक-एक संक्रमित मिले। यह जानकारी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने दी।