फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मोहक प्रस्तुति

Tue, 15 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के एक स्कूल में वार्षिकोत्सव प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नव ज्योति पब्लिक स्कूल रैनाजोत जिगनिहवा में सोमवार रात्रि वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी लालचंद्र निषाद रहे।
विज्ञापन


दीप प्रज्जवलन के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में प्रियंका, लाली, छाया, अंतिमा, सुमन, राधा, खुशबू, नंदनी, रिंकी, पूजा, साक्षी आदि ने स्वागत गीत, देशगीत, पंजाबी गीत, नाटक, किसानी गीत, बिरहा, एकांकी, देवी गीत, बसंती गीत, राधा कृष्ण नाटिका, होली गीत, एकल नृत्य, गरीबी पर गीत व चैता की प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में लालचंद्र निषाद ने कहा कि इन बच्चों को शैक्षिक ज्ञान के अलावा सांस्कृतिक ज्ञान में भी निपुण किया गया है।

जो बच्चों को निश्चित ही बुलंदियों पर ले जाएगा। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रैनाजोत राजकपूर निषाद ने किया। कार्यक्रम में प्रहलाद मिश्र, ब्रहमानंद तिवारी, रंजू बरनवाल, रहीमुननिशा, संध्या मिश्र, निशा चौरसिया ने सहयोग दिया। प्रधानाचार्य केदारनाथ श्रीवास्तव व प्रबंधक रेखा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें