फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने ठप किया कामकाज

Tue, 15 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों पर लखनऊ में हुए लाठी चार्च के विरोध में मंगलवार को सभी संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संविदाकर्मियों का अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन किया और लाठी चार्च की एक सुर से निंदा की। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय ने प्रांत्तीय नेतृत्व के अंतिम निर्णय तक कार्य वहिष्कार जारी रखने का आह्वान किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि संविदाकर्मियो पर हुआ लाठी चार्च निंदनीय है और वे उनके हक की लड़ाई पूरे दमखम से लड़ेंगे। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदाकर्मियों पर हुए लाठी चार्ज की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह की तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई से कर्मचारी झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

वे अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, मानबहादुर, राजेश मिश्रा, मधुबाला, मांडवी सिंह, अर्चना गुप्ता, राधिका सोनकर, पूजा भारती, रंजना गुप्ता, सरोज पांडेय, मधू यादव, संदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें