फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव अनुगूंज का हुआ आयोजन

Fri, 13 Feb 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में बृहस्पतिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘अनुगूंज’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक अधिकारी डॉ. भारद्वाज शुक्ल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आयोजित विभिन्न शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनको सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका रानू यादव, निशा सिंह, शेफाली जायसवाल, अख्तर जहां, मंशा मद्धेशिया, शांति यादव आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें