फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित की गायिकी में थिरकते रहे युवा

विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव में गीत गाते कलाकार अंकित तिवारी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मुझको इरादे दे...कसमें दे, वादे दे...
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव की आखिरी रात अंकित तिवारी के नाम रही, तीन घंटे जीता दिल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव की सातवीं और आखिरी रात बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के नाम रही। कड़ाके की ठंड में अंकित के गीत ठंड में युवाओं में ऐसा जोश भरा कि लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। तीन घंटे की प्रस्तुति ऐसी रही कि हर जुबां पर केवल अंकित तिवारी छाए रहे। गाने की शुरुआत उन्होंने मुझको इरादे दे...कसमें दे, वादे दे... से की तो युवाओं में जोश भर गया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव के मंच पर आते ही अंकित तिवारी का पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। अंकित ने हालचाल पूछा तो युवा वर्ग ने जोरदार ढंग से ठीक होने का जवाब दिया। पहली बार बुद्ध की धरा पर आए अंकित ने सबसे पहले मुझको इरादे दे...कसमें दे, वादे दे... मेरी दुआओं के इशारों के सहारे दे.. से शुुरुआत की। आशिकी-2 के इस गाने पर युवाओं का जोश ठंड पर हावी रहा। इसके बाद तेरी गलियां... गलियां...प्यार दो... मेरी आवारगी... जैसे गीत सुनाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंकित के हर गीतों पर युवा वर्ग थिरकता नजर आया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। अंत में सांसद जगदंबिका पाल के हाथों प्ले बैक सिंगर अंकित तिवारी को फोटोफ्रेम व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक श्याम धनी राही, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी व अनुज सिंह, सिद्धार्थनगर की सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, सीओ दिलीप सिंह, पीडी संत कुमार, अतिरिक्त सूचना अधिकारी विमलेश कुमार आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें