फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Wed, 03 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत के आद्या नगर, सुभाष नगर और आजाद नगर मोहल्ले में अनियमित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। रात में ही लोग उपकेंद्र पर जा पहुंचे और आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए कनिष्ठ अभियंता कायम सिंह से बात की। समस्या दूर करने का आश्वासन मिला तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

उसका फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति बेपटरी होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रों में कई दिनों से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार बिजली अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नगर निवासी आलोक, राजू जायसवाल, सतीश, अजीत मोदनवाल, सुधीर ने बताया कि उसका नगर के मुख्य बाजार में उपकेंद्र से इन वार्डों में लगातार कई दिनों से आमजनता बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की ओर से समस्या को दूर करने के लिए प्रयास नहीं किया गया, इसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण एसी, कूलर, फ्रिज, मोटर पंप काम करना बंद कर देते हैं। इसकी वजह से रात्रि में बड़ी परेशानी उठानी पड़ती हैं। इन लोगों ने इसके स्थाई समाधान के लिए मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें