फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्य में धांधली से गुस्सा

Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
देवलथल-कनालीछीना मार्ग इस तरह टूट गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली भी निराली है। मनरेगा योजना की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। कागजों में रोजगार दिवस का सृजन कर मशीनों से काम हो रहा है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से सिल्ट सफाई कार्य में हो रहे सरकारी धन का बंदरबाट हो रहा है।  वहीं, जॉबकार्ड धारकों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

जिले के उत्तरी छोर पर स्थित जमींदारी नहर प्रणाली में नहरों का जाल बिछा है। कई वर्षों से उपेक्षित इस नहर प्रणाली में सिल्ट सफाई का कार्य सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड की ओर से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बजहा सागर से निकली ग्राम हसनापुर तक जाने वाली नहर के सिल्ट सफाई का काम हो रहा है। मनरेगा योजना से 15 किलोमीटर के इस काम को ठेकेदार ने मशीनों से महज दो दिनों में पूरा कर दिया। काम के नाम पर केवल नहर की ऊपरी सतह की मिट्टी को हटाया गया। इसको लेकर क्षेत्रीय जॉबकार्ड धारकों ने नाराजगी व्यक्त की। जॉबकार्ड धारक रामनाथ, सुकई, रामराज, गौरीशंकर, नंदलाल प्रजापति, दिनेश, अशोक, प्यारेलाल, मतीउल्लाह, अतीकुर्रहमान आदि ने प्रशासन से प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।  
इस संबंध में एई ड्रेनेज खंड रॉयजादा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें