मृतका उर्मिला का मायका पथरा थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में है। उनकी कोई संतान नहीं है। उनके भाई बृजलाल ने बताया की बहन की मौत की सूचना उनके किसी रिश्तेदार ने दी। ससुराल से किसी का फोन नहीं आया। 15 दिन पूर्व उर्मिला मायके आईं थीं। वह काफी परेशान थीं। पूछने पर बताया कि ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। उसके बाद जब ससुराल आईं तो हम लोगों का फोन भी नहीं उठा रही थीं। हमने इस बात को बहुत गंभीरता से नहीं लिया यह कहते हुए भाई रोने वह रोने लगे।
मौत कब और कैसे हुई बना रहस्य
उर्मिला की मौत कब और कैसे हुई, ये रहस्य बना है। पुलिस को बिलंब से सूचना देना, मायके वालों को रिश्तेदार से सूचना मिलना और पुलिस के पहुंचने से पहले शव को उतार देना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।