फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रंगोली में अनामिका व सुजैन ने मारी बाजी

Thu, 18 Jan 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महाकुंभ में भाषण, निबंध, रंगोली व चित्रकला की प्रतियोगिता में अनामिका व सुजैन ने प्रथम, दीप्ति साहू व नेहा गुप्ता को द्वितीय स्थान और अनोखी वर्मा व मानसी गौण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ तहसील के शिवपति इंटर काॅलेज व आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने युवा मतदाता भाग्य विधाता, राष्ट्र के विकास में खेलों की भूमिका, रोचक रंगोली बनाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में अनामिका मौर्य ने प्रथम, दीप्ति साहू ने द्वितीय, अनोखी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शिवपति इंटर कॉलेज के सुजैन खान ने प्रथम, नेहा गुप्ता ने द्वितीय व मानसी गौण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें