सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तीन विषयों में पीजी कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है। मेडिकल कॉलेज ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी को आवेदन भेजकर शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के अंतर्गत ही मेडिकल कॉलेज संचालित है। शुल्क जमा होने के बाद एनएमसी से अनुमति मिलने पर पीजी काेर्स शुरू हो जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज में तीन वर्ष से यूजी की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। दो वर्ष बाद कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने के लिए 100 छात्र-छात्राएं कॉलेज कैंपस में ही तैयार हो जाएंगे। उनमें जो छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करेंगे, उन्हें यहीं प्रवेश मिल सकेगा।
मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व बाॅयोकेमिस्ट्री से पीजी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज ने तैयारी शुरु कर दी है। मेडिकल से पीजी की कक्षाएं संचालित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दो-तीन में मेडिकल कॉलेज से पीजी कोर्स शुरू करने का शुल्क जमा कर दिया जाएगा। कॉलेज में पहले से ही यूजी कक्षाएं संचालित है, इसलिए पीजी कोर्स शुरू करने के लिए निरीक्षण की प्रक्रिया नहीं होगी। जिन विषयों में प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर की संख्या पर्याप्त है, उनमें पीजी कोर्स शुरू करने की प्रकिया शुरू की है।
-
वर्जन
पीजी की कक्षाएं संचालित करने के लिए शासन से आदेश मिल गया है। पीजी काेर्स के लिए दो दिन के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में शुल्क जमा कर दिया जाएगा। अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स संचालित किए जाएंगे।
-डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य