फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच नई तकनीक को साथी बनाएं छात्राएं

Sun, 29 Mar 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को प्रबंधन शास्त्र विभाग, वाणिज्य संकाय की ओर से एक दिवसीय माइक्रोसॉफ्ट जी आईटी हब को-पायलट पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विश्वविद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग के अध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष वाणिज्य संकाय प्रो. सौरभ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते हुए प्रभाव में नई तकनीकों को अपना साथी बनाए जाने और उन्हें अपनाए जाने पर जोर दिया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता माइक्रोसॉफ्ट स्टूडेंट एंबेसडर श्याम प्रकाश मिश्र ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से जीआईटी हब को-पायलट के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में कुल छह सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इसमें सह पायलट के विभिन्न उपयोग, जैसे डाटा विश्लेषण, प्रेजेंटेशन निर्माण, डिजिटल मार्केटिंग और उत्पादकता बढ़ाने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय प्रो. प्रकृति राय ने विद्यार्थियों को सामयिक विषयों पर सृजनशीलता के साथ तकनीकी को अपनाने पर बल दिया। संकायाध्यक्ष कला संकाय प्रो. नीता यादव ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें