फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में धरनारत एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

कहा, मांगें पूरी न होने पर रविवार रात से थम जाएंगे एंबुलेंस के पहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया। छह मांगों को लेकर दिए गए धरने में उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 25 जुलाई की रात से एंबुलेंस सेवा का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
मांगों में एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने के बाद कर्मियों को यथावत रखने, कोरोना कॉल में जान जोखिम डालकर कार्य करने वाले कर्मियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने, कोरोना कॉल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को बीमा राशि 50 हजार और अन्य सहायता राशि, कंपनी बदलने वर वेतन में किसी भी स्तर पर कटौती न करने, एंबुुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन न होने तक चार घंटे की ओटी देने, प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी देने, प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न लेने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 25 जुलाई रविवार रात से एंबुलेंस के पहिए थम जाएंगे। धरने में दिलीप त्रिपाठी, दयाशंकर वर्मा, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विमल चौधरी, धर्मेन्द्र सक्सेना, अमित वर्मा, सुमित पांडेय, अजय सिंह, सर्वेश दुबे, अजय मिश्रा, बृजेश मिश्रा, सूर्यदत्त तिवारी, केके शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें