चौक बाजार। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में एनसीसी कैडेटों की ओर से वंदे मातरम गीत के 100वीं वर्षगांठ पर सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में पोस्टर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा।
पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर विंग की ज्योति वर्मा प्रथम, जूनियर डिवीजन के समीर कन्नौजिया द्वितीय अनुष्का शर्मा तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर डिवीजन के अम्ब्रेश प्रजापति प्रथम सीनियर विंग की आराध्या द्वितीय व रितिका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, राम सुखी यादव, अश्वनी तिवारी, आकाश राव, शैलेश कुमार, बलबीर सिंह उपस्थित रहे।