फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंबेडकर प्रतिमा विवाद ः प्रशासन को देखते ही फूट पड़ा गुस्सा

विज्ञापन
बांसी के समोगरा गांव का चबूतरा जहां प्रतिमा स्थापित किया गया था। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव में प्रतिमा स्थापित करने और रोकने वाले से किसी भी हद तक टकराने की योजना पहले से ही तैयार थी। क्याेंकि प्रशासनिक टीम को देखते ही भीड़ एकत्र हो गई और मना करने के बाद भागने के बजाय एक आवाज पर प्रशासन से टकरा गए। पत्थरबाजी तक शुरू कर दी।
लोगों का कहना है कि यह सुनियोजित प्लान के तहत हुआ है। गनीमत रहा कि प्रशासन एक्टिव हो गया और समय रहते नियंत्रण में कर लिया। नहीं तो जनहानि हाेने से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बताते चले कि बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को ही समोगरा गांव में गांव निवासी श्रीराम अपनी भूमि पर चबूतरे का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करने वाले थे, लेकिन प्रशासन के संज्ञान में आने पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के लोगों ने समझाया कि बिना शासन की अनुमति के प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकती है। आप लोग प्रतिमा स्थापना के लिए शासन से अनुमति ले लीजिए और तब प्रतिमा स्थापित करें। हालांकि, गांव के लोगों से यह भी जानकारी मिली है कि श्रीराम के पड़ोसी में भी जमीन की सरहद को लेकर विवाद है। प्रतिमा रखकर जमीन पर हक जमाया जा सके।
प्रतिमा रखने के लिए योजना बन गई थी। चबूतरा बना लिया गया था। प्रतिमा रखने के दौरान ही प्रशासन को जानकारी हो गई। प्रशासनिक टीम जब पहुंची तो रखते हुए रोकने से मना करने लगे। इसी बीच बात को अनदेखा किया तो अधिकारियों ने कड़ी आवाज में बोला। इसके बाद एक महिला ने भीड़ के बीच ललकारा और ईंट की बौछार शुरू कर दी गई, जिस हिसाब से पथराव शुरू हुआ, उससे यह प्रतीत हो रहा था कि रोकने वाला कोई भी हाे, उससे टकरा जाना है। क्योंकि एकाएक ईंट-पत्थर बड़ी मात्रा में कहां से आया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, समोगरा गांव निवासी कुसुम कुमारी (45), फूला (40) व चांदनी (15) का कहना है कि पहुंचते ही पुलिस और प्रशासन के लोग बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा हटाने लगे, जिसका हम लोग विरोध करने लगे तो पुलिस ने हमें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें