फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दंपती व बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन- मोहाना रोड पर स्थित अजाने गांव के पास सोमवार को एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दंपती और उनका पुत्र जख्मी हो गया। घायलों को लोटन सीएचसी से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा निवासी विनीता (35) पत्नी चंद्र शेखर, तनुज (10) पुत्र चंद्र शेखर व चंद्र शेखर (38) कार से रिश्तेदार की शादी में गोरखपुर सपरिवार गया था। शादी के बाद सुबह वहां से सब लोग घर ककरहवा आ रहे थे। लोटन कोतवाली क्षेत्र के अजाने गांव के पास रात भर जागने के कारण नींद आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें चंद्रशेखर की पत्नी विनीता का हाथ टूटने व सिर से काफी ब्लड गिर गया, वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

वहीं, लड़का तनुज का हाथ टूट कर फाटक में फंस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चंद्र शेखर को कार एअर बैग खुलने से हल्की चोट आई है। हादसे के बाद लोटन पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से फाटक तोड़कर तीनों लोगों को निकाल कर सीएचसी लोटन लाया गया।
विज्ञापन

जहां विनीता व लड़का तनुज की हालत देखते हुए डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जहां विनीता व तनुज की हालत गंभीर बनी है। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद अगर एअर बैग नहीं खुलता तो तीनों लोगों की मौत हो सकती थी। हादसे की सूचना पर परिजन निजी गाड़ी से घायलों को लेकर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें