फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई साहब! अब कार में भी हेलमेट पहनना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई साहब! अब कार में भी हेलमेट पहनना जरूरी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावधान! अब तक दो पहिया वाहन चालकों के लिए ही हेलमेट अनिवार्य था, पर सिद्धार्थनगर पुलिस अब कार में भी हेलमेट तलाश करने लगी है। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने इस मामले में एक कार का चालान कर दिया। इससे संबंधित मैसेज भी वाहन स्वामी के पास पांच सौ रुपये का जुर्माना अदा करने का भेजा गया है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह शहर में वाहन चेकिंग में लक्ष्य पूर्ति में जल्दबाजी कहें या फिर जानबूझकर अकारण वाहनों का चालान करने का मामला उछला ही था। मुख्यालय से सटे सकतपुर निवासी व कार मालिक उपेंद्र कुमार त्रिपाठी के पास मोबाइल में मैसेज आया, जिसमें कार के नंबर का चालान हेलमेट न होने के आरोप में किया गया था। इसके लिए पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इस मैसेज के बाद उपेंद्र भौचक रह गए। मैसेज में वाहन नंबर बार-बार मिलाते रहे, पर वह नंबर कार का ही निकला, जिसका चालान किया गया। बहरहाल वाहन स्वामी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच होगी। दोषी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें