फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: प्रतियोगिता में अमरडोभा संतकबीर नगर का रहा दबदबा

Sun, 12 Feb 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फूलपुर राजा गांव में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के फूलपुर राजा गांव में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को अमरडोभा संतकबीरनगर का दबदबा कायम रहा। अमरडोभा संतकबीरनगर ने गोरखपुर फर्टिलाइजर को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ ने देवरिया, अमरडोभा संतकबीरनगर ने लखनऊ पुलिस, डीबीए सिद्धार्थनगर ने गोरखपुर फर्टिलाइजर, देवरिया हास्टल ने लखनऊ स्पाईकर, गोरखपुर गगहा ने आजमगढ़ को पराजित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधान व समाजसेवी संजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर निरपेंद्र सिंहए दद्दू चौधरी ए सुहेल सिद्दीकी, अदनान अहमद, हबीब खान, शाहिद खान, वदूद चौधरी, बब्बू चौधरी, आदित्य सिंह, नफीस शाह, मैराजुद्दीन, मोती मिश्र, राजू मिश्र, मौलाना इरफान, लाला गुप्ता, मनीराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें