फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में हो रहा प्रदेश का चौमुखी विकास

Sat, 13 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधानसभाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटवा। सपा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं व विकास कार्यों के चलते सपा को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। यह बातें विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं। 
विज्ञापन

 वह शनिवार को इटवा कस्बा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवाद एक विचार धारा है जो सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। कई राजनीतिक दल जाति-पाति व ऊंच-नीच का भेदभाव कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि भाजपा के लोग सत्ता हासिल करने के लिए जनता में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं और बसपाई टिकट बेचकर अकूत संपत्ति इकट्ठा करने में लगे हैं।
इनसे बचने की जरुरत है। सभी कार्यकर्ता मिशन 2017 को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में लग कर लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां बताएं। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि सिद्धार्थनगर में यूनिवर्सिटी की स्थापना सपा सरकार व विधानसभा अध्यक्ष की देन है। इसके अलावा भी जनपद में राजकीय व आईटीआई स्कूल भी खुले हैं। सम्मेलन को बेचई यादव, दिनेश मिश्र, तौलेश्वर निषाद, उदयभान तिवारी, अब्दुल लतीफ आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान कमरुज्जमां खां,  दिनेश मिश्र, मौलाना मोइद, वीरेंद्र सिंह,  अब्दुल लतीफ, सुशील तिवारी, अभय प्रताप सिंह, राजेंद्र जायसवाल, दुर्गा जायसवाल, मोहम्मद हशन राजू, कमाल अहमद, मतीउल्लाह प्रधान, नुंदी काका, रामचंद्र पाठक, बबलू खान, शकील, हाजी बैतुल्लाह, अनवर अली, मोहम्मद हारुन, जलालुद्दीन, अब्दुल कुद्दूश, मोहम्मद शगीर, बबलू चौधरी, जमालुद्दीन, अब्दुल वहीद,  मोहम्मद शाबिर, नूर आलम, इरफान, मुश्ताक अहमद, अब्दुल मोबीन, अबू सहमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें